8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Latest Updates: पीएम मोदी आज राजस्थान को देंगे 17 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Rajasthan Latest Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकसित भारत विकसित राजस्थान' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 16 Feb 2024, 7:24 AM IST

PM Modi visit in MP

PM Modi visit in MP

Rajasthan Latest Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकसित भारत विकसित राजस्थान' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएएम 17 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री राजस्थान में 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली-मुंबई ग्रीन फील्ड अलाइनमेंट (एनई-4) के तीन पैकेजों बौंली-झालाई रोड से मुई विलेज सेक्शन,हरदेवगंज गांव से मेज नदी सेक्शन और तकली से राजस्थान,मध्य प्रदेश सीमा तक के सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री काया गांव में एनएच-48 के दक्षिणपुर-शामलाजी सेक्शन के साथ देबारी में एनएच-48 के चित्तौड़गढ़-उदयपुर राजमार्ग खंड को जोड़ने वाले 6-लेन ग्रीनफील्ड उदयपुर बाइपास का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे जो झुंझुनू, आबू रोड और टोंक जिलों में सड़क आधारभूत अवसंरचना में सुधार करेंगी।

पीएम रेल से जुड़ी 2300 करोड़ रुपए की राजस्थान की आठ रेलवे परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें जोधपुर-राय का बाग-मेड़ता रोड-बीकानेर सेक्शन (277 किलोमीटर), जोधपुर-फलोदी सेक्शन (136 किमी) और बीकानेर-रतनगढ़-सादुलपुर-रेवाड़ी सेक्शन (375 किमी) सहित रेल मार्गों के विद्युतीकरण के लिए विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री जयपुर स्थित 'खातीपुरा रेलवे स्टेशन' का भी उद्घाटन करेंगे। इस रेलवे स्टेशन को जयपुर के लिए एक सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है और यह 'टर्मिनल सुविधा' से लैस है जहां ट्रेनें शुरू और समाप्त हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार रचेगी नया इतिहास, राजस्थान में सोने की खानों की नीलामी की तैयारी

पीएम नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 5300 करोड़, 2100 करोड़ रुपए से अधिक की विद्युत ट्रांसमिशन, प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत 2400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों को दी चेतावनी, जल्द होंगे ये नए आदेश जारी