जयपुर

Rajasthan Politics : भाजपा का वादा, अब राजस्थान में ना दंगे होंगे और ना मंदिर तोड़े जाएंगे : शाह

Rajasthan BJP : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को प्रदेश में लोकसभा चुनावों की तैयारियों का आगाज कर दिया है। उन्होंने बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्र सरकार के काम गिनाए।
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2024, 8:18 AM IST
amit_shah.jpg

Rajasthan BJP : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को प्रदेश में लोकसभा चुनावों की तैयारियों का आगाज कर दिया है। उन्होंने बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्र सरकार के काम गिनाए। सोनिया गांधी सहित कांग्रेसियों पर जमकर बरसे। राममंदिर को लेकर कांग्रेस के रवैये को जनता के समक्ष रखा और चुनाव कैसे जीता जाता है। इस बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को गुर सिखाए। वे दंगे, मंदिरों में तोड़फोड़ को लेकर भी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पर बरसे। प्रदेश सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी सभी कार्यक्रमों में साथ रहे।

सीएम , प्रदेश अध्यक्ष, डिप्टी सीएम से अलग से की मंत्रणा
अमित शाह ने अपने जयपुर दौरे में ये साफ कर दिया है कापाटी टिकट किसी को भी दें, बोट मोदी के चेहरे पर ही देने हैं। जयपुर में उन्होंने जो भाषण दिया वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इर्द- गिर्द ही रहा। शाह के साथ मंच पर प्रोटोकॉल के तहत सीएम, प्रदेश अध्यक्ष के अलावा, जयपुर की तीन लोकसभा के जनप्रतिनिधि ही मौजूद रहे। किसी को भी अलग से तवज्जो नहीं मिली। शाह ने अपने दौरे में ये भी संदेश देने की कोशिश की कि भाजपा पर भरोसा करके डबल इंजन की जो सरकार बनाई है, उसका असर देखने को मिलेगा। शाह ने कार्यक्रम में आने से पहले सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और दिया कुमारी से करीब पन्द्रह मिनट अलग से भी चर्चा की।


लोकसभा चुनाव: प्रभारी-संयोजक दिखे
अन्य नेताओं को इस चर्चा से दूर रखा गया। कार्यक्रम में शाह के साथ जयपुर, जयपुर ग्रामीण और दौसा लोकसभा के सांसद, विधायक, जीते-हारे प्रत्याशी मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए प्रभारी, संयोजक भी दिखे।

Updated on:
21 Feb 2024, 8:18 AM IST
Published on: