8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवा कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, आज करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी भी होंगे शामिल

Rajasthan Youth Congress : किसानों और युवाओं के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। सरकार बदलने के बाद प्रदेश में युवा कांग्रेस का ये पहला बड़ा प्रदर्शन है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 21 Feb 2024, 7:26 AM IST

congress

Rajasthan Youth Congress : किसानों और युवाओं के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। सरकार बदलने के बाद प्रदेश में युवा कांग्रेस का ये पहला बड़ा प्रदर्शन है। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी भी मौजूद रहेंगे। इस संबंध में मंगलवार को मीडिया से बातचीत में युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया और प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने कहा कि प्रदर्शन के जरिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की जाएगी कि जिन मुद्दों को लेकर वे सत्ता में आए हैं उनका क्या हुआ?

पूनिया ने कहा कि सरकार बने अभी दो ही महीने हुए हैं लेकिन अभी से ही किसान और युवा परेशान हैं। वादे पूरे करने की बजाए सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। 5000 युवा मित्रों को नौकरी से निकाल दिया गया। संविदा कर्मियों को हटा दिया गया, थर्ड ग्रेड टीचर और सेकेंड ग्रेड टीचर की भर्ती अटकी हुई है, शहीद स्मारक पर भी बेरोजगार धरना दे रहे हैं। पूनिया ने कहा कि गौ माता और भगवान राम के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने युवाओं और किसानों को ठगने का काम किया है।

यह भी पढ़ें : Kota News : चम्बल रिवरफ्रंट की अनदेखी हुई तो करेंगे आंदोलन : धारीवाल

शहीद स्मारक से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च
वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने से पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर एकत्रित होंगे और वहां से रैली के रूप में सिविल लाइंस फाटक तक कूच करेंगे जहां सांकेतिक तौर पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। हालांकि कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।

यह भी पढ़ें : सावधानः इस दिन के बाद कभी भी हो सकती है पानी की कटौती, गर्मी में हो जाएंगे बेहाल