water supply cut जोधपुर शहर को जितनी जरूरत है, उससे भी कम पानी मिल रहा है। ऐसा इंदिरा गांधी नहर में कम पानी की आवक और कई मशीनरी के बंद होने के कारण है। अब 15 मार्च के बाद कभी भी नहर का क्लोजर हो सकता है। ऐसे में 340 मिलियन क्यूबिक फीट (एमसीएफटी) से ज्यादा पानी की बचत कायलाना-तख्तसागर जलाशय में करनी है, लेकिन अभी यहां संचित पानी करीब 305 एमसीएफटी है।