मौसम विभाग IMD के अनुसार एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सोेमवार से सक्रिय हो रहा है जिसके कारण थार प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचारी तंत्र बन गया था। इससे हवाएं तेज चलने लग गई। हवाओं की दिशा मानसून की दिशा के समकक्ष दक्षिणी-पश्चिमी थी। सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की घनी आवाजाही और हल्की बारिश होने के आसार है। कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना व बिजली की चकाचौंध के साथ मेघ बरस सकते हैं। मंगलवार तक विक्षोभ का असर रहेगा। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी। बुधवार से मौसम weather साफ हो जाएगा।