
देवली. भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अजमेर संभाग प्रभारी हाजी आफताब चौधरी तथा सह प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री डॉ. अरमान मलिक ने शहर प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई।
पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की योजनाओं एवं नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करने के निर्देश दिए। इस दौरान पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।
बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा शहर अध्यक्ष शकील कुरैशी, रामसिंह शक्तावत, अकील कुरैशी, जुनैद अब्बासी, सदर अल्लाहदिया, अयूब, असलम पठान, शौकत अब्बासी, सलीम कुरैशी, हमीद लुहार, मोहसिन रंगरेज, जफर अब्बासी, खुर्शीद रंगरेज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देवली. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।