31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु पूर्णिमा पर चातुर्मास कलश महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 31, 2026

Rajasthan

देवली। मुनि वैराग्य सागर महाराज एवं मुनि सुप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में विद्या वैराग्य वर्धन वर्षायोग-2026 के तहत गुरु पूर्णिमा एवं चातुर्मास कलश महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सिद्धचक्र विधान की पूर्णाहुति के बाद चातुर्मास कलश स्थापना का ध्वजारोहण संजय कुमार निर्मल काला ने किया।

इसके बाद नगर पालिका टीन शेड में गुरु पूर्णिमा एवं कलश स्थापना महोत्सव आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में श्रीफल, पुष्प अर्पित कर आरती की। वर्षायोग कलश स्थापना का सौभाग्य क्रमश: निर्मल, प्रदीप एवं हेमंत पाटनी परिवार, सुरेंद्र एवं रविंद्र पाटनी, महेंद्र एवं पदम पाटनी, इंदरमल एवं अनिल बाकलीवाल तथा लोकेश कुमार एवं नितेश सोनी परिवार को प्राप्त हुआ। वैदिक एवं जैन मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना के साथ आगामी चातुर्मास के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का शुभारंभ हुआ।

देवली. कलश स्थापना महोत्सव में प्रवचन देते हुए।