
देवली. बीसलपुर बांध से महज 15 किमी दूर पनवाड़ पंचायत की गोपीपुरा कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है। पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर मटकियां फोड़कर और खाली बाल्टियां दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पेयजल समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। कॉलोनीवासी निजी टैंकर और कैंपर मंगवाकर महंगे दामों पर पानी खरीदने को मजबूर हैं। महिलाओं ने कहा कि पानी के बिना जीवन चलाना मुश्किल हो गया है। जल ही जीवन है, ऐसे में पानी के अभाव में वे अपना जीवन कैसे बचाएं।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो नजदीकी हाईवे पर जाम लगाकर आंदोलन किया जाएगा।
देवली. गोपीपुरा कॉलोनी में पेयजल समस्या को लेकर मटकियां फोड़कर विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं।
Updated on:
31 Jul 2026 06:01 am
Published on:
31 Jul 2026 06:01 am
