31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडियन ओवरसीज बैंक ‘कंज्यूमर फर्स्ट रेजोल्यूशन अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 31, 2026

Rajasthan

चेन्नई. हाल ही आयोजित समारोह में इंडियन ओवरसीज बैंक (आइओबी) को ट्रांसयूनियन सिबिल द्वारा 'कंज्यूमर फर्स्ट रेजोल्यूशन अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड बैंक को ग्राहकों की शिकायतों के निवारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। आइओबी और आरबीआइ द्वारा तय समय-सीमा के भीतर शिकायतों के निवारण की शत-प्रतिशत दर हासिल की, जो इसे इस श्रेणी में अग्रणी बनाती है।
केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने भी सीपीजीआरएएमएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निवारण में बैंक के प्रयासों की सराहना की। गत अप्रैल और जून महीनों में शिकायत निवारण मूल्यांकन और इंडेक्स स्कोर के आधार पर Bआइओबी Bको पब्लिक सेक्टर बैंकों की कैटेगरी में पहला स्थान मिला।
आय में साल-दर-साल 49.32% की बढ़ोतरी
बैंक ने गत 30 जून को समाप्त तिमाही में ₹1,659 करोड़ का रिकॉर्ड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो ब्याज आय में वृद्धि और बिजनेस विस्तार के कारण साल-दर-साल 49.32% की बढ़ोतरी दर्शाता है। एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है, ग्रॉस एनपीए घटकर 1.33% और नेट एनपीए 0.18% हो गया है। एडवांस और डिपॉजिट में क्रमशः 22.75% और 13.72% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो बैंक के इतिहास का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।