31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन का सत्कार लोगो लगेगा…………….. सात दशक प्राचीन नर्वदेश्वर महादेव के कुएं में कभी नहीं सूखता जल

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 31, 2026

Rajasthan

कुडग़ांव. बांस मंडावरा स्थित करीब चार दशक प्राचीन नर्वदेश्वर महादेव के प्रति लोगों में गहरी आस्था है। सावन माह में यहां का माहौल शिवमय बन गया है। सावन माह में दर्शन व पूजा अर्चना के लिए भक्तों के आने का सिलसिला भी बढ़ गया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए यहां पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से बिल्व पत्र अर्पित करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में आ रहे हैं। मंदिर परिसर में ही बनखंडी हनुमानजी की प्रतिमा भी है, जहां श्रद्धालु भगवान शिव के साथ हनुमानजी की श्रद्धापूर्वक पूजा करते हैं। सावन माह के दौरान सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय बना है। स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार मंदिर के समीप एक कुआं है। जिसमें हमेशा पानी रहता है। आसपास के कई जलस्रोत सूख चुके हैं, लेकिन इस कुएं में वर्षभर पर्याप्त जल रहता है, जिसे लोग भगवान शिव की कृपा से जोड़कर देखते हैं। मंदिर परिसर के चारों ओर लगे घने पेड़ वातावरण को प्राकृतिक और रमणीय बनाते हैं। बुजुर्ग बताते हैं कि पहले यह मंदिर एक छोटी पाटोर में स्थित था, लेकिन समय के साथ श्रद्धालुओं के सहयोग से वर्तमान मंदिर का निर्माण कराया गया। सावन माह में प्रतिदिन रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हो रहे हैं।