
देवली. स्थानीय आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक आर्यन मुकुल ने विद्यार्थियों को गुरु की महिमा एवं जीवन में गुरु के महत्व के बारे में बताया।
प्रधानाचार्या डॉ. सोनल तनेजा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि गुरु अंधकारमय जीवन में शिक्षा का प्रकाश देकर विद्यार्थियों को सफलता की ओर अग्रसर करते हैं। विद्यार्थियों ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर गुरु पूर्णिमा का उत्सव पारंपरिक रूप से मनाया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया। प्रस्तुतियों में मां को प्रथम गुरु के रूप में दर्शाते हुए उनके गुणों एवं महानता को भी बताया गया।
देवली. आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का सम्मान करते विद्यार्थी।
Updated on:
31 Jul 2026 06:01 am
Published on:
31 Jul 2026 06:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
