जयपुर

BJP vs Congress: विदेशी शिक्षा में कटौती, गहलोत बोले, क्यों बच्चों का भविष्य बिगाड़ रही है सरकार?

Rajasthan foreign study scholarship: राजीव गांधी स्कॉलरशिप पर विवाद: गहलोत ने भाजपा सरकार को घेरा। गहलोत का आरोप: भाजपा ने घटाई स्कॉलरशिप, 500 से 150 हुए विद्यार्थी।
less than 1 minute read
Aug 22, 2025
ashok gehlot
अशोक गहलोत और भजनलाल शर्मा। फाइल फोटो- पत्रिका

Rajasthan Students Abroad: जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर राजस्थान के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर को बड़ौदा राजपरिवार से मिली स्कॉलरशिप के कारण ही वे विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त कर सके और बाद में देश को सामाजिक न्याय व संविधान निर्माण में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।

गहलोत ने कहा कि इसी सोच के साथ कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सिलेंस योजना शुरू की थी, जिससे 500 विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहयोग दिया जाता था। लेकिन भाजपा सरकार ने न सिर्फ इस योजना का नाम बदल दिया, बल्कि इसे समाप्त करने का प्रयास किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई महीनों तक विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप की किश्त तक जारी नहीं की गई और अब विदेश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की संख्या घटाकर 500 से सिर्फ 150 कर दी गई है।

गहलोत ने सवाल उठाया कि आखिर भाजपा सरकार क्यों राजस्थान के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के खिलाफ है?

Updated on:
22 Aug 2025 04:38 pm
Published on:
22 Aug 2025 04:29 pm
Also Read
View All
राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज, BJP का ‘यूनिटी फॉर्मूला’ तैयार, कांग्रेस की स्ट्रैटेजिक कमेटी को ‘आलाकमान’ का इंतजार

राजस्थान सरकार को आज मिलेगी OBC आयोग की रिपोर्ट, पंचायत और निकाय चुनाव में आरक्षण पर होगा फैसला

Rajasthan: यूसीसी बिल के लिए सरकार का प्लान, नवंबर में फिर बुलाया जा सकता है विधानसभा सत्र

जयपुर में 60 मकानों-दुकानों के हिस्से को किया ध्वस्त, अतिक्रमण पर 6.30 घंटे तक चला बुलडोजर, छलक पड़े लोगों के आंसू

लीड…यलो-मोजेक की चपेट में आई मूंग: सैकड़ों बीघा फसल चौपट, किसानों के सामने आर्थिक संकट – कृषि विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, बीज गुणवत्ता की जांच व मुआवजे की मांग