जयपुर

जयपुरिया अस्पताल में रक्तदान करने वालों को मिलेगा 45 रुपये का नाश्ता कूपन, आज से हेल्प डेस्क की सुविधा भी शुरू

Jaipuria Hospital: जयपुरिया अस्पताल में रक्त€दान करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब यहां पर ब्लड बैंक में रक्तदान करने वालों को रिफ्रेशमेंट के लिए अलग से 45 रुपए मूल्य का कूपन दिया जाने लगा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 7:56 AM IST
Jaipuria Hospital
Jaipuria Hospital (Patrika Photo)

Jaipuria Hospital: जयपुरिया अस्पताल ने रक्तदाताओं के लिए नई सुविधा शुरू की है। अब यहां ब्लड बैंक में रक्तदान करने वालों को रिफ्रेशमेंट के लिए 45 रुपए मूल्य का कूपन दिया जाएगा।


बता दें कि लंबे समय से रक्तदान करने वालों को चाय-नाश्ते के नाम पर केवल कैंटीन का पता बता दिया जाता था। इस मुद्दे को राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और डोनर्स को सीधे कूपन देकर सुविधा देने की पहल की गई।

कैंटीन में कर सकते हैं नाश्ता


अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. राजाराम बासीरा ने बताया कि ब्लड बैंक में आने वाले प्रत्येक रक्तदाता को अब पीने के पानी के साथ रिफ्रेशमेंट कूपन भी दिया जा रहा है। इस कूपन को कैंटीन में दिखाकर डोनर अपनी पसंद का नाश्ता ले सकता है। इसके लिए दो श्रेणियां बनाई गई हैं। श्रेणी-ए में चाय, पेटीज, बिस्कुट और नमकीन शामिल हैं, जबकि श्रेणी-बी में हॉट कॉफी और पेटीज का विकल्प रहेगा।


हेल्प डेस्क की सुविधा भी शुरू


इसके अलावा अस्पताल प्रशासन ने रक्तदाताओं की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क भी शुरू की है। इस हेल्प डेस्क पर रक्तदान से जुड़ी जानकारी, प्रक्रिया और अन्य जरूरी मार्गदर्शन उपलब्ध रहेगा। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस पहल से डोनर्स को सम्मान देने के साथ ही उन्हें बेहतर अनुभव मिलेगा और अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए प्रेरित होंगे।

Updated on:
9 Sep 2025, 7:56 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat : राजस्थान में कई जिलों की ग्राम पंचायतों ने पेश की मिसाल, रजामंदी से चुने यहां ‘निर्विरोध’ सरपंच

राजस्थान को एक और ट्रेन की सौगात, दिवाली पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो