सुरजपुर

लीजिए! अब गरीब की थाली में भी होंगे मैंगो-हलवा, गुलाब, इलायची चूरमा और खट्टी-मीठी चपातियां

देश में पहली बार, हांजी, अन्नपूर्णा रसोई व्यंजन योजना के तहत राजस्थान में सरकार ने किया ये सब परोसना शुरू...

less than 1 minute read
Mar 29, 2017
news & Photos rajasthan
news & Photos rajasthan

वाकई, यदि सीधे गरीबों की थाली में ये पकवान पहुंचे तो राजस्थान सरकार को मिलेंगी ढेरों बधाइयां। मिलेंगी दूसरे राज्यों से भी तारीफें और ये प्रेरणा भी कि 'अन्नपूर्णा' ही हर जगह लागू हो।


बता दें, कि यहां राज्य सरकार की ओर से अन्नपूर्णा रसोई व्यंजन योजना के तहत कई ऐसे लजीज पकवान भी गरीबों की थाली में परोसने का दावा किया गया है, जिसकी खुशबू से ही मुंह में पानी आ जाएगा। इनमें केसरीया—मैंगो सहित 8 वैरायटी का हलवा, गुलाब—इलायची का चूरमा के अलावा कई तरह की रोटी, सब्जी का भी स्वाद चख पाएंगे। इन लजीज खाने के लिए रेस्टोरेंट की तरफ नहीं ताकना नहीं पड़ेगा।


Read: मिलेगा भरपेट भोजन, प्रदेश के 12 जिलों में शुरू होगी योजना

सभी 190 निकायों तक होगी अन्नपूर्णा रसोई की पहुंच
स्वायत्त शासन विभाग जल्द ही अन्नपूर्णा रसोई में इसी तरह के लजीज पकवान को भी शामिल करने की तैयारी कर रहा है। इससे पूर्व , जयपुर में कुछ जगह व्यंजनों को परोसना शुरू कर दिया है। हालांकि, सभी 190 निकायों तक अन्नपूर्णा रसोई की पहुंच बनाने का काम अब तेज होगा। अधिकारियों का कहना है कि देश में पहली बार सरकारी नाश्ते—खाने की सूची में इस तरह के व्यंजन जोड़े जा रहे हैं। हालांकि, शुल्क बढ़ेगा, इसमें भी कोई शक नहीं हैं।

jaipur/video-know-everything-about-annapurna-rasoi-yojana-in-rajasthan-2485610.html">
Read: 5 रु. में नाश्ता और 8 रु. में पूरा खाना राजस्थान में इन लोगों को मिलेगा, वीडियो मेें देखें योजना की खास बातें

Published on:
29 Mar 2017 07:45 pm