— 830 असिसटेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों के लिए आरपीएससी को भेजी अभ्यर्थना, पूर्व में भी भेज रखी हैं 1339 पदों पर...
जयपुर। चुनावी साल होने की वजह से प्रदेश में इन दिनों बम्पर भर्तियां निकल रही हैं। पिछले कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा मौका है। विद्यार्थी भी इस मौके को गंवाना नहीं चाहते हैं।कॉलेज शिक्षा के भी अब अच्छे दिन आने वाले हैं। जल्द ही कॉलेज शिक्षा में 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकलने वाली है। इसके बाद कॉलेजों में असिसटेंट प्रोफेसर्स के रिक्त पद नहीं रहेंगे। गौरतलब है कि प्रदेशभर के कॉलेजों में करीब 2200 पद वर्तमान में रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती होने के बाद ये सभी पद करीब भर जाएंगे।
आयोग जल्द ही आॅनलाइन आवेदन के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग की ओर से आरपीएससी को भेजे गए पत्र में 29 विषयों के 830 पदों पर भर्ती की जानी है। इससे पहले आयोग ने 1339 पदों के लिए भी आयोग को अभ्यर्थना भेजी थी, उनमें से 1248 पदों पर आयोग का काम चल रहा है। इस प्रकार दोनों भर्तियों को मिलाकर आयोग करीब 2 हजार से अधिक पदों पर जल्द ही भर्ती निकाल सकता है।
इन पदों के लिए भेजी अभ्यर्थनाएं
चित्रकला के 10 पद, अर्थशास्त्र 47, अंग्रेजी 55, भूगोल 48, हिंदी 66, इतिहास 50, गृह विज्ञान 13, संगीत कंठ 3, दर्शनशास्त्र 2, राजनीति विज्ञान 57, लोक प्रशासन 6, संस्कृत 39, समाज शास्त्र 42, उर्दू 5, वनस्पति शास्त्र 33, रसायन शास्त्र 40, गणित 34, भौतिक विज्ञान 35, प्राणिशास्त्र 30, एबीएसटी 82, व्या. प्रशासन 55, ईएएफएम 56, टीडी एण्ड पी 1, भूगर्भ शास्त्र 8, विधि 8, कृषि कीट विज्ञान 1, पंजाबी 2, नृत्य 1, तबला 1 पद के लिए अभ्यथाएं कॉलेज शिक्षा की ओर से आरपीएससी को भेजी गई हैं।
यहां भी मांगे आवेदन...
हाल ही राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक स्कूल शिक्षा और कृषि विभाग में सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी पद के लिए आवेदन मांगे हैं। प्राध्यापक के लिए 17 मई से 16 जून तक और सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी के लिए 23 मई से 13 जून तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
प्राध्यापक के इन पदों पर मांगे आवेदन
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक स्कूल शिक्षा में विभिन्न विषों के लिए आवेदन मांगे हैं। भूगोल में 782, अर्थशास्त्र में 129, पंजाबी में 15, राजस्थानी में 6, लोक प्रशासन में 5, समाजशास्त्र में 32, चित्रकला में 40, संगीत में 6, इतिहास में 613, वाणिज्य में 118, जीवविज्ञान में 166, रसायन विज्ञान में 160, गृह विज्ञान में 54, हिंदी में 849, राजनीति विज्ञान में 815, भौतिक विज्ञान में 187, कृषि में 370, गणित में 193, अंग्रेजी में 304 संस्कृत में 156 पद शामिल हैं। इन पदों पर अभ्यर्थी 17 मई से 16 जून तक आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी के पद कृषि विभाग में सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत सहायक कृषि अनुसंधन अधिकारी एग्रीकल्चर केमेस्ट्री के 38, बॉटनी के 5 और प्लान्ट पैथेलॉजी के 9 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी 14 से 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे।