जयपुर

चलती बस बनी आग का गोला, सवारियों ने कूदकर बचाई जान, सारा सामान जलकर खाक, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

Jaipur News: बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई, जिससे यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर चौमूं और जयपुर से तीन दमकल पहुंची व करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।

less than 1 minute read
Feb 19, 2025

Bus Caught Fire: जयपुर-सीकर हाईवे पर झुंझुनूं से एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर जयपुर लौट रहे यात्रियों की बस में टाटियावास टोल प्लाजा के पास अचानक आग लग गई। बस में धुआं और उठती आग की लपटों को देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा किया और यात्रियों को बाहर निकाला।

बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई, जिससे यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर चौमूं और जयपुर से तीन दमकल पहुंची व करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस कबाड़ बन चुकी थी। बस में करीब 24 सवारी थी, जो सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार एमआई रोड हमीद नगर के रहने वाले यात्री झुंझुनूं में एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस जयपुर लौट रहे थे। यहां टाटियावास टोल प्लाजा से निकलते ही बस के इंजन से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें उठने लगी। चालक ने तत्काल बस रोककर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग का उठता गुबार देख अन्य वाहन चालक सकते में आ गए।

घटना के बाद पुलिस ने जयपुर की तरफ जाने वाले रूट को बंद करवाया। ताकि किसी तरह की और घटना नहीं हो पाए। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस में आग शॉर्ट सर्किट से लगना सामने आया है।

Published on:
19 Feb 2025 08:09 am
Also Read
View All
Bulldozer Action: राजधानी जयपुर में फिर चला पीला पंजा, हाउसिंग बोर्ड की ₹70 करोड़ कीमत की जमीन कराई गई खाली

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय का मामला: ‘तीन साल बाद भी चंद कमरों और कागजों तक सीमित, घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाया दिव्यांगों का सपना’

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

पत्रिका के नशा मुक्ति महासंग्राम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ली नखाखोरी के विरुद्ध शपथ

देशभर से आएंगे 144 प्लेयर, जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल, पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को

अगली खबर