Jaipur News : जयपुर के गठवाड़ी के भोजपुरा गांव में शनिवार शाम शौच के लिए निकले एक युवक पर श्वानों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे वह घर से 300 मीटर दूर बिना मुंडेर के सूखे 50 फीट गहरे कुएं में गिर गया। युवक सुरज्ञान गुर्जर (25 वर्ष) कुएं में गिरकर बेहोश हो गया। रविवार सुबह 7.30 बजे उसे होश आया तो उसने कुएं से घरवालों को फोन कर कहा कि हैलो, मैं कुएं में से बोल रहा हूं, मुझे बचा लो। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। कुएं में गिरने से युवक के पैर में फैक्चर हो गया है और रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है।