जयपुर

चाचा ने किया कुछ ऐसा..फिर महिला को मजबूरी में उठाना पड़ा ये कदम

अपने ही चाचा ने किया कुछ ऐसा..फिर महिला को मजबूरी में उठाना पड़ा ये कदम

2 min read
Jun 29, 2018

जयपुर
राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके में एक महिला ने अपने चाचा व उसके बेटों पर धोखाधड़ी कर सम्पत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने शिवदासपुरा थाने में ये मामला दर्ज़ करवाया है। महिला का कहना है कि मिलीभगत कर महिला के स्थान पर चाचा ने अपने बेटे को उसके पिता की संतान बताकर पटवारी व अन्य लोगों के साथ मिलकर सम्पत्ति नाम करवा ली।

इस मामले में पुलिस की जांच पर पीडि़ता ने सवाल खड़ा कर दिया है। यह बात पीडि़ता रामनगरियां निवासी भौरीदेवी ने एक प्रेस कांफ्रेस में कहीं है। उसका मायका श्रीकिशनपुरा में है। पीडि़ता का कहना है कि उसकी शादी करीब चालीस साल पहले हो गई थी। वह अपने ससुराल में रह रही थी। एक दिन उसके पिता की अचानक मौत हो गई तो वह अपने मां से मिलने के लिए अपने घर गई थी।

ये भी पढ़ें

छेड़छाड़ के बाद घबराई युवती ने कहा मुझे जाने दो, पुलिस को करनी पड़ी ऐसी मशक्कत

READ: GST को होने जा रहा है एक साल, देश के हर आदमी के लिए बेहद जरूरी है ये खबर, पढ़ें जीएसटी के बारे में ये खास रिपोर्ट
वहां पर श्रवण ने अपने बेटे रामस्वरूप व महेंद्र तथा अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे अपनी मां से नहीं मिलने दिया। इस पर उन्हें उनकी नियत पर शक हुआ। जब उसने तहसील व अन्य स्तर पर जानकारी जुटाई तो सामने आया कि श्रवण ने अपने बेटे को उसके पिता बद्री की संतान बताकर उसकी सारी सम्पत्ति अपने नाम करवा ली। पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए भौरीदेवी ने बताया कि एसआई संग्रामसिंह ने जांच में उसे बद्री की संतान बताया, जबकि एसीपी व अन्य की जांच में उसे बद्री की संतान नहीं माना गया। यहीं नहीं पीडि़ता के चाचा ने उसके व उसके बेटों के खिलाफ धोखाधडी का भी मामला दर्ज करवा दिया।

ये भी पढ़ें

जयपुर में पीएम की विजिट से पहले हुई यह बड़ी चूक, बदलना पड़ा प्रस्तावित रूट
Updated on:
29 Jun 2018 11:13 am
Published on:
29 Jun 2018 09:47 am
Also Read
View All