डीसीपी विकास पाठक ने बताया कि एक टीम गुरुवार को दिल्ली पहुंची लेकिन पीडि़ता की साथी युवती के बयान नहीं हो सके। देर रात तक पुलिस मैक्सिको दूतावास के जरिए युवती के बयान लेने के प्रयासों में जुटी रही। उधर पुलिस ने आरोपी होटल के जनरल मैनेजर ऋषिराज सिंह को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के रिमांड मांगा, जिसे कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा है। आरोपी ने कोर्ट को बताया कि उसने कोई छेड़छाड़ नहीं की।