5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्ती
जामुन तोड़ने के विवाद में दबंगों ने गर्भवती के पेट बरसाए लात-घूसे, गर्भ में ही मर गया बच्चा
Play video

जामुन तोड़ने के विवाद में दबंगों ने गर्भवती के पेट बरसाए लात-घूसे, गर्भ में ही मर गया बच्चा

बस्ती जिले के रुधौली थानान्तर्गत मल्हार गांव में दबंगों के लात-घूसे से गर्भ में ही मर गया बच्चा।
Google source verification

बस्ती. यूपी के बस्ती जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां महज जामुन तोड़ने जैसे मामूली विवाद में दबंगों ने गर्भवती महिला के पेट पर लात-घूसों की बारिश कर दी। घटना में गर्भवती महिला का पेट में पल रहा बच्चा मर गया। दर्द से तड़प रही महिला का डॉक्टरों ने किसी तरह प्रसव कराया तो उसका बच्चा पेट में ही मर चुका था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन लोगों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है पर वहां से भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी।


घटना बस्ती के रुधौली थानाक्षेत्र के मल्हार गांव की है। बताया गया है कि आठ माह की गर्भवती रफीसुन्निसा पत्नी अब्दुल्लाह अपने मायके आई हुई थी। बीते 24 जून को जामुन तोड़ने के विवाद में उसके परिवार के बच्चों का गांव की ही शब्बो खातून के बच्चों के साथ झगड़ा होने लगा। इसकी खबर रफीसुन्निसा को हुई तो वह बच्चों को समझाने पहुंच गयी। आरोप है कि इसी दौरान शब्बो और उसका दबंग किस्म का पति वहां पहुंच गया। बताया गया है कि वहां गर्भवती रफीसुन्निसा को बाल पकड़कर मारा गया। इसी दौरान उसके पेट पर भी लात-घूसे जड़े गए, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।


परिवार के लोगों को इसकी सूचना हुई तो वह उसे तुरंत रुधौली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर उसे बस्ती महिला अस्पताल रेफर कर दिया गाय। यहां आने पर पता चला कि पेट में ही बच्चा मर चुका है। डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से डिलिवरी करायी। पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि इस घटना की शिकायत करने वह पुलिस के पास गई थी। रुधौली थाने में तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज करने के बजाय मामले पर लीपापोती की जा रही है।
By Satish Srivastava

बड़ी खबरें

View All

बस्ती

उत्तर प्रदेश