जयपुर

बच्चों संग बांटी खुशियां, कृष्ण भोग में परोसी खीर-पूड़ी

Jul 29, 2026
Rajasthan

निवाई. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बस्सी में सोमवार को सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकार का प्रेरक उदाहरण देखने को मिला। विद्यालय के शिक्षक एवं भामाशाह सुरेश कुमार बैरवा ने अपनी सेवानिवृत्ति पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन कर खीर-पूड़ी का स्नेहभोज कराया।
उप प्राचार्य आत्माराम रैगर ने बताया कि कृष्ण भोग योजना का उद्देश्य समाज के भामाशाहों को विद्यार्थियों के साथ अपनी खुशियां साझा करने के लिए प्रेरित करना है। जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, सेवानिवृत्ति, पारिवारिक समारोह अथवा अन्य शुभ अवसरों पर कोई भी व्यक्ति विद्यालय के बच्चों को भोजन कराकर सेवा और संस्कार की इस परंपरा से जुड़ सकता है। इससे विद्यार्थियों में अपनत्व की भावना विकसित होती है तथा समाज और विद्यालय के बीच आत्मीय संबंध मजबूत होते हैं।
भोजन प्रभारी जयकिशन चौहान ने बताया कि कृष्ण भोग का आयोजन सुरेश कुमार बैरवा की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में किया गया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को खीर-पूड़ी परोसी गई। कार्यक्रम में चांदमल मीणा, हरकेश मीणा, राजकुमार बैरवा, चंद्रप्रकाश अजमेरा, सुलोचना मीणा, मीनाक्षी गुर्जर, पप्पूलाल वर्मा सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएवं उपस्थित रहे।
फोटोकेप्शन
एनई2807सीए-निवाई. राउमावि बस्सी में कृष्ण भोग करते विद्यार्थी।

Updated on:
29 Jul 2026 06:01 am
Published on:
29 Jul 2026 06:01 am