CBSE AI Curriculum 2026: नया Computational Thinking & Artificial Intelligence Curriculum शुरू।
जयपुर/नई दिल्ली. अब स्कूलों में पढ़ाई और भी भविष्य-उन्मुखी हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से क्लास 3 से 8 तक के छात्रों के लिए Computational Thinking (CT) और Artificial Intelligence (AI) का नया पाठ्यक्रम शुरू कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 1 अप्रेल 2026 को इस curriculum framework को औपचारिक रूप से लॉन्च किया। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और National Curriculum Framework for School Education (NCF SE) 2023 के अनुरूप है।
CBSE ने सभी संबद्ध स्कूलों को इस पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। पूरा फ्रेमवर्क CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यह curriculum बच्चों को सिर्फ गैजेट्स चलाना नहीं सिखाएगा, बल्कि AI-ready learners बनाएगा। इससे बच्चों में क्रिटिकल थिंकिंग बढ़ेगी, वे इंटरनेट पर फैलने वाली अफवाहों से बच सकेंगे और भविष्य की टेक्नोलॉजी को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। CBSE पहले से क्लास 6 से AI का 15 घंटे का इंट्रोडक्टरी मॉड्यूल और क्लास 9-12 में AI को ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में पढ़ा रहा था। अब इसे प्राइमरी लेवल से अनिवार्य बनाने का यह बड़ा कदम है।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव भारत को ग्लोबल AI क्रांति में आगे लाने में मदद करेगा। साथ ही, शिक्षकों के लिए बड़े स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे।आंध्र प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु समेत कई राज्य पहले से ही AI एजुकेशन पर काम कर रहे हैं, लेकिन अब CBSE के इस फ्रेमवर्क के साथ पूरे देश में एकरूपता आएगी।