जयपुर

Christmas Festival: क्रिसमस पर चर्च में विशेष आराधना, घर-घर बने व्यंजन, शुभकामनाएं देने के लिए मची होड़, जानें यहां हुआ मुख्य आयोजन

Christmas: Festival: सत्य, प्रेम व दया का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के अवतरण दिवस क्रिसमस को लेकर शहर में उल्लास नजर आ रहा है। राजधानी के गिरजाघरों में सामूहिक आराधना हो रही है। बिशप, फादर व पादरी प्रार्थना सभा में बाइबल का संदेश दे रहे हैं।
2 min read
Dec 25, 2023
Christmas Festival: क्रिसमस पर चर्च में विशेष आराधना, घर-घर बने व्यंजन, शुभकामनाएं देने के लिए मची होड़, जानें यहां हुआ मुख्य आयोजन
Christmas Festival: क्रिसमस पर चर्च में विशेष आराधना, घर-घर बने व्यंजन, शुभकामनाएं देने के लिए मची होड़, जानें यहां हुआ मुख्य आयोजन

जयपुर। सत्य, प्रेम व दया का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के अवतरण दिवस क्रिसमस को लेकर शहर में उल्लास नजर आ रहा है। राजधानी के गिरजाघरों में सामूहिक आराधना हो रही है। बिशप, फादर व पादरी प्रार्थना सभा में बाइबल का संदेश दे रहे हैं। बाइबिल पाठ के साथ विश्व में अमन चैन के लिए प्रार्थना की जा रही हैं। प्रभु यीशु के संदेशों का बखान किया जा रहा है।

शहर के चांदपोल स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में सामूहिक प्रार्थना सभा में शहरभर से ईसाई समाजबंधु जुटे। यहां सामूहिक प्रार्थना के बाद एक—दूसरे को क्रिसमस की बधाई देने की होड सी नजर आई। वहीं घाटगेट स्थित सेक्रेट हार्ट चर्च व सी स्कीम स्थित सेंट जेवियर चर्च, मालवीय नगर, मानसरोवर, बगराना चर्च में भी सुबह सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इसाई समाजबंधु स्तुतिगान के साथ क्रिसमस के विशेष कैरल्स गीत गा रहे हैं। इस बीच एक—दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देने की भी होड सी मची हुई है। मोमबत्तियां जलाकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी जा रह है, केक काटे जा रहे हैं।

ईश्वर का प्रेम ही क्रिसमस
सामूहिक प्रार्थना सभा में फादर, पास्टर और पादरी ने कहा कि प्रभु यीशु ने मनुष्य बनकर प्रेम, उदारता, करुणा का संदेश दिया। मनुष्य के प्रति ईश्वर का प्रेम ही क्रिसमस है। क्रिसमस पर ईश्वर का प्रेम, उनकी उदारता और करुणा का मनुष्य अनुभव करता है। उधर, सांता के स्वरूप बच्चों को चॉकलेट, टॉफी के साथ ही उपहार देते नजर आ रहे है। चर्च और गिरजाघरों में विशेष सजावट की गई है।

घर—घर विशेष व्यंजन
क्रिसमस के त्योहार हो लेकर घरों में विशेष व्यंजन बनाए गए है। इसाई समाजबंधु इन पकवानों को घर—घर बांट रहे है। एक—दूसरे के घर जाकर क्रिसमस की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

मिडनाइट आराधना में सजी यीशु की जन्म झांकी
इससे एक दिन पहले रविवार को मिडनाइट आराधना हुई। मध्यरात्रि को प्रभु यीशु के देहधारण की प्रार्थना हुई। मध्यरात्रि में यीशु का अवतरण हुआ। प्रभु के जन्म से जुड़ी झांकियां सजाई गई है। प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु के प्रतीक को गिरजाघर के बाहर चरनी में रखा गया। इसमें चरवाहे भेड़-बकरियां भी मौजूद रही। मिडनाइट आराधना के तहत मोमबत्तियां भी जलाई गई। लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। प्रभु के जन्म की खुशियों से जुड़े गीत कैरल्स गाए गए।

Updated on:
25 Dec 2023 10:46 am
Published on:
25 Dec 2023 10:46 am