सकरी और अनसकरी भोग
सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज में पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण के सान्निध्य में ठाकुरजी को ठाकुरजी को नवीन पोशाक धारण कराई गई। व्यंजन द्वादशी पर आज ठाकुरजी को सकरी और अनसकरी भोग लगाया जा रहा है। मुख्य रूप से राजभोग झांकी में बाजरे के खीचड़े के साथ मूंग, चवला, मीठे-नमकीन चावल, कढ़ी, गट्टे की सब्जी, नमकीन, छेने के मावे की मिठाइयों का भोग लगाकर मनुहार की जा रही है। इस मौके पर पदगायन किया जा रहा है।