जेडीए ने एक दिन पहले ही नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान चलाकर लालकोठी योजना अण्डरपास किसान भवन के सामने रोड सीमा पर कब्जा-अतिक्रमण कर लगाये गये थड़ी, ठेलें आदि को हटाया। इस दौरान नगर निगम के जाप्ते के साथ जोन-03 के राजस्व व तकनीकी स्टाफ के साथ ही भारी अमला लगाया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में सामान भी जब्त किया गया, लेकिन कार्रवाई के दूसरे दिन ही फिर से वहीं हालात नजर आ रहे है। अंडरपास के प्रवेशद्वार के पास ही फिर से ठेले वालों का कब्जा हो गया है।