सकरी और अनसकरी भोग
सुभाष चौक स्थित सरस निकुंज में पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण के सान्निध्य में ठाकुरजी को सकरी और अनसकरी भोग लगाया जाएगा। मुख्य रूप से बाजरे के खीचड़े का मनुहार कर भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही मूंग, चवला, मीठे-नमकीन चावल, कढ़ी, गट्टे की सब्जी, नमकीन, छेने के मावे की मिठाइयों का भोग लगाया जाएगा। ठाकुरजी को नवीन पोशाक धारण कराई जाएगी।