जयपुर

नौकरी के नाम पर युवती को दिल्ली बुला रात को होटल में रखा, आरोपी सुबह बोला, अब तुम बन गई घरवाली..

नौकरी के नाम पर युवती को दिल्ली बुला रात को होटल में रखा, आरोपी सुबह बोला, अब तुम बन गई घरवाली..
less than 1 minute read
Oct 15, 2018
Feature image


रतनगढ़। ग्राम लूंछ की रहने वाली युवती ने गांव के ही एक युवक पर उसे नौकरी का झांसा देकर एक माह तक होटल में रखकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह बी.ए.अन्तिम वर्ष की छात्रा है और नौकरी करने की इच्छ़़ुक थी। इसी दौरान गांव के ही नरेन्द्र जाट से बातचीत होने पर उसने कहा कि मेरे रिश्तेदारों की दिल्ली में बहुत बड़ी फैक्ट्री है, वहां 50 हजार रूपये महीने में नौकरी लगवा दूंगा। घर वाले मेरे नौकरी करने के लिए तैयार नहीं थे। इस कारण 25 सितम्बर को बिना घरवालों को बताए रतनगढ़ आ गई। आरोपी नरेंद्र यहां से दिल्ली ले गया। एक होटल में कमरा लिया। खाना खिलाया और कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिससे उसे नींद आ गई। सुबह उठने पर पीड़िता ने पूछा कि यह क्या किया तो आरोपी बोला कि मैं तुम्हें घरवाली बनाने के लिए लाया था और तुम्हारा वीडियो बना लिया है। मैं जैसा कहूं, वैसा ही करना वरना वीडियो वायरल कर दूंगा। दिल्ली से गाजियाबाद ले गया। वहां कागजों पर हस्ताक्षर कराए और माला पहनाकर जबरदस्ती फोटोग्राफी की। फिा वापस दिल्ली ले आया। 8 अक्टूबर को पुलिस उसे ले आई। मामले की जांच उप निरीक्षक सुरतान सिंह कर रहे है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रहीं है।

Published on:
15 Oct 2018 09:16 pm