10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो में देखिए, परबतसर से रामनिवास गावडिय़ा का क्या है विजन

छात्र राजनीति में रहे सक्रिय
2 min read
Google source verification
nagaur hindi news

nagaur news

नाम - रामनिवास गावडिय़ा
पद - विधि विश्वविधालय के पूर्व अध्यक्ष
राजनीतिक दल - कांग्रेस विधानसभा - परबतसर

परबतसर । छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए पहले राजस्थान विश्वविद्यालय विधि के अध्यक्ष पद पर रहे। वही वर्तमान में राष्ट्रीय प्रतिनिधि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन है। इस बार गावडिय़ा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। गावडिय़ा ने राजस्थान पत्रिका के महाअभियान चेंजमेकर में नामित है। पत्रिका ने गावडिय़ा से जब उनके विजन के बारे में पूछा तो बताया कि उनका सबसे पहला उद्देश्य राजनीति को स्वच्छ बनाना है। पत्रिका का अभियान सराहनीय है, इसलिए वे इससे जुड़े। वर्तमान समय में लोगो का राजनीति से विश्वास उठने लगा है। परन्तु पत्रिका के इस अभियान से लोगो में जागृति आएगी।
1. किसानो की सुविधा एवं सहायता के लिए पंचायत मुख्यालय पर फसल खरीद एवं बीज, दवाई इत्यादि वितरण केन्द्र की स्थापना का प्रयास करेंगे।
2. ग्रामीण क्षेत्रो सहित किसानो को खेती कार्य हेतु मिलने वाली बिजली की समयावधि को बढाना एवं रात्रि में न देकर दिन में दिलवाने का प्रयास करूंगा।
3. विशेषत: मुख्य रूप से वंचित परिवार को नया विद्युत कनेक्शन दिलवाने का प्रयास।
4. पूर्ववर्ती सरकार की बंद योजनाओ को पुन: प्रारम्भ करवाना एवं इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के तहत प्रत्येक घर तक मीठा एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करवाना प्राथमिकता रहेगी।
5. पंचायत स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाना एवं खुले हुए केन्द्रो में पर्याप्त सुविधाओ एवं कर्मचारियों को सुविधा दिलवाना।
6. विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क से जोडऩा।
7. विधानसभा के औद्योगिक क्षेत्र में ईकाईया स्थापित करवाने का प्रयास करना ताकि स्थानीय लोगो को रोजगार मिल सके।
8. प्रत्येक महिने में एक निश्चित दिवस के अन्र्तगत जनसुविधाओ का निरीक्षण करना एवं उचित प्रबंधन के लिए संबधित लोगो को दिशा निर्देश देना।
9. क्षेत्र में परिवहन की व्यवस्थाओ में सुधार करवाना एवं संसाधनो में वृद्धि करना।
10. शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय में सभी संकायो को लागू करवाना एवं चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा के लिए प्रयास करना।
11. सभी खेलो के लिए नए मैदानो का उचित प्रबंधन एवं वर्तमान में बने सभी में सुविधाओ का विस्तार करना।
12. तहसील मुख्यालय पर स्वास्थ्य सेवाओ में विस्तार करना एवं स्वास्थ्य केन्द्र को सामान्य अस्पताल में क्रमोन्नत करवाना।
13. विधानसभा का प्रसिद्ध वीर तेजा पशु मेले का पुन: विस्तार करने का प्रयास।
14. प्रसिद्ध धार्मिक स्थलो के जीर्णोद्धार सहित उचित सुविधाओ की उपलब्धता करवाना।
15. रेल सेवाओ में विस्तार के लिए राज्य व केन्द्र सरकार से विशेष प्रयास।
16. महिलाओ की सुरक्षा सहित रसोई की महंगाई को कम करने एवं मूलभूत सुविधाओ का समय समय पर उचित पं्रबध करने के लिए प्रयास।