जयपुर

CJP School Visit: अभिजीत दीपके का ऐलान…, ’48 घंटे में सरकार करे कार्रवाई, नहीं तो आ रहा हूं जयपुर’

Abhijeet Dipke : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके का एलान कहा अगर अगले 48 घंटों में स्कूल की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ और हमलावरों को गिरफ़्तार नहीं किया गया, तो मैं जयपुर जाऊंगा।
2 min read
cjp founder abhijit dipke ultimatum otherwise i am coming to jaipur
Jaipur CJP Workers Attack : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके। फाइल फोटो - ANI

Abhijeet Dipke : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर जयपुर में हमला हुआ है। जिसके बाद से राजस्थान सहित कई स्थानों पर राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। इस घटना पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान किया। अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर अगले 48 घंटों में स्कूल की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ और हमलावरों को गिरफ़्तार नहीं किया गया, तो मैं जयपुर जाऊंगा।

अभिजीत दीपके ने कहा​ कि कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकताओं के साथ ये गुंडागर्दी इसलिए हुई कि एक भैंस के तबेले में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। जिसका उजागर आशुतोष रांका और उनकी टीम करने जा रही थी। अभिजीत दीपके ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगले 48 घंटों में स्कूल की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ और हमलावरों को गिरफ़्तार नहीं किया गया, तो मैं जयपुर जाऊंगा। इसके बाद स्कूल के सामने तब तक बैठा रहूंगा जब तक स्कूल ठीक कराने का काम शुरू नहीं किया जाता है। इस हमले में आशुतोष सहित CJP के कई कार्यकर्ता गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

जारी सर्कुलर तुरंत वापस लें

अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से निवदेन किया कि अगर सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तो आप सभी आइए और जयपुर में हम वैसे ही बैठेंगे जैसे हम जंतर-मंतर पर बैठे थे। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में मीडिया के प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को नियंत्रित करने के लिए नए दिशा-निर्देश (सर्कुलर) जारी किए हैं। इस पर अभिजीत दीपके ने इसे वापस करने की मांग की है। अभिजीत दीपके ने भाजपा से कहा कि हम पीछे किसी भी हाल में नहीं हटेंगे। स्कूल तो हम ठीक कराकर ही रहेंगे, चाहे कुछ भी कर लो।

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और साथियों पर जयपुर में हमला

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम शुक्रवार सुबह 10 बजे जयपुर के बगरू के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तब ग्रामीणों ने उन्हें पीटकर वहां से खदेड़ दिया। उनकी गाड़ियों पर भी पथराव किया गया। आशुतोष रांका ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूल की बिल्डिंग जर्जर हो गई है। स्कूल को बच्चों के लिए बंद कर दिया गया है। छत पर लोहे के एंगल लगाए गए हैं। स्कूल को 50 मीटर दूर एक बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है। बच्चे टीनशेड के नीचे पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चे जहां पढ़ रहे हैं, उसके पास पशुओं का चारा भरा है। दीवारों की ईंटें गिर गई हैं।

Updated on:
21 Aug 2026 06:42 pm
Published on:
21 Aug 2026 05:20 pm