जयपुर

मुत्तमिझ महोत्सव एवं सांस्कृतिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

Jul 24, 2026
Rajasthan

वेलूर.काटपाडी स्थित एक्सिलियम महिला महाविद्यालय में 20 जुलाई से आयोजित मुत्तमिझ महोत्सव और चार दिवसीय सांस्कृतिक खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। सुबह के सत्र में छात्राओं ने तमिलनाडु की परंपराओं के अनुसार पल्लनकुझी, थायम, किट्टीपुल, कल्लाट्टम, उरियादितल, पंबारम, साइकिल टायर रन, कोनिप्पै नृत्य, जग में पानी भरने का खेल और स्लो साइक्लिंग जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। दोपहर में मंच पर कोलाट्टम, ओइलट्टम, करकट्टम और गुम्मी आदि पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिताएं हुई, जिनमें छात्राओं ने अपनी कला और ऊर्जा का प्रदर्शन किया।
विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
समापन समारोह में कालेज सचिव डॉ. मैरी जोसफिन रानी ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापिका डॉ. ए. आरोग्य जयसीली ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस. विंची, उप प्रधानाध्यापिका डॉ. ए. अमला वलरमती और डॉ. के. अभियुला ने भी विचार साझा किए।

Updated on:
24 Jul 2026 06:01 am
Published on:
24 Jul 2026 06:01 am