जयपुर

सीएम गहलोत का मंत्रियों को आदेश, सप्ताह के पहले तीन दिन करें जयपुर में जनसुनवाई, बाहर जाने से पहले लें अनुमति

बाहर जाने से पहले मुख्यमंत्री से लेनी होगी अनुमति, महीने में 15 दिन से अधिक दौरा नहीं कर सकेंगे, सप्ताह के पहले 3 दिन मंत्री जयपुर में करेंगे सुनवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2019, 6:16 PM IST
CM Ashok Gehlot
सीएम गहलोत का मंत्रियों को आदेश, सप्ताह के पहले तीन दिन करें जयपुर में जनसुनवाई, बाहर जाने से पहले लें अनुमति

शादाब अहमद / जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने मंत्रियों पर शिकंजा कसा है। अब मंत्रियों को सप्ताह के पहले तीन दिन जयपुर ( Jaipur ) में रहकर जन-अभाव अभियोग निराकरण और आवश्यक राजकार्य करने होंगे। Rajasthan से बाहर या विदेश दौरे पर जाने से पहले मुख्यमंत्री से मंजूरी लेनी होगी।


मंत्रिमंडल सचिवालय ने शुक्रवार देर रात परिपत्र और मंत्रियों के दौरे को लेकर विस्तृत गाइड लाइन जारी की। इसके तहत मंत्रियों का सोमवार, मंगलवार व बुधवार को जयपुर में रहना अनिवार्य किया है। इस दौरान अति आवश्यक कार्य के लिए दौरा करना पड़े तो मंत्रियों को इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को देनी होगी। कोई भी मंत्री महीने में 15 दिन से अधिक दौरे पर नहीं रह सकेगा। राज्य या देश से बाहर दौरे के लिए भी मुख्यमंत्री से मंजूरी लेनी होगी।


विदेश दौरे की जानकारी केन्द्र को देना भी जरूरी

मंत्रियों को विदेश दौरे ( Foreign Tour ) पर जाने से पहले मुख्यमंत्री से तो अनुमति लेनी ही होगी, केंद्र सरकार के आर्थिक मामलात मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को भी जानकारी देनी होगी। विदेश दौरे के उद्देश्य, विवरण व खर्च की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

Updated on:
7 Sep 2019, 6:16 PM IST
Published on: