
सम्मानित शिक्षकों को मिलेंगे आवास, कर सकेंगे बस में नि:शुल्क यात्रा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
जयपुर। शिक्षक दिवस ( Teachers Day ) के अवसर पर बिड़ला सभागार ( Birla Auditorium Jaipur ) में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह ( State Level Teacher Honor Ceremony ) आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सीएम अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों के लिए घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों को आवास देगी। उन्होंने मंच से ही विभागीय मंत्रियों को इस संबंध में योजना बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री गहलोत बोले कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ( Dr. Sarvepalli Radhakrishnan ) के नाम पर ही कोई सोसायटी या कॉलोनी की योजना तैयार करो, जिसमें सम्मानित शिक्षक एक साथ रह सकें। इसके साथ ही उन्होंने एक दूसरा विकल्प भी दिया। उन्होंने कहा कि हाउसिंग बोर्ड के 22 हजार आवास खाली पड़े हैं। जिनका सरकार 50 प्रतिशत छूट देकर ऑक्शन कर रही है। आप चाहे तो वहां भी जा सकते हैं। सरकार शिक्षकों को अतिरिक्त छूट देगी। आवास के बाद रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा की भी घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि 5 सितम्बर 2019 को राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों को रोडवेज की बसों में 50 प्रतिशत छूट की घोषणा की थी। अब सम्मानित शिक्षकों को बसों में किराये पर सौ फीसदी छूट दी जाएगी। यानी कि सम्मानित शिक्षक नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने इस संबंध में भी नियम तैयार करने के निर्देश दिए।
.. और गालियों से गूंज उठा सभागार
इससे पहले शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ( Govind Singh Dotasara ) ने राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों को प्लाट देने की सीएम से मंच से ही मांग की थी। जिस पर सभागार तालियों से गूंज उठा। जैसे ही सीएम ने मांग मानकर घोषणा की, एक बार फिर से सभागार तालियों और नारों से गूंज उठा।
Updated on:
5 Sep 2019, 6:14 PM IST
Published on:
5 Sep 2019, 6:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.