जयपुर

चर्चा का विषय बना हुआ है गहलोत सरकार का ये ‘टीज़र’ पोस्ट, लोगों के आ रहे दिलचस्प कमेंट्स

Rajasthan Politics: राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में सीएम गहलोत प्रदेश की जनता को नई-नई सौगात दे रहे हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए भी कई घोषणाएं कर रहे हैं। ऐसी ही एक घोषणा को लेकर सीएम टीजर पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2023, 2:28 PM IST
Ashok Gehlot

rajasthan politics राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में सीएम गहलोत प्रदेश की जनता को नई-नई सौगात दे रहे हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए भी कई घोषणाएं कर रहे हैं। ऐसी ही एक घोषणा को लेकर सीएम टीजर पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे हुए हैं। सीएम गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिर इस से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया।

पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि ' बस आने वाली है घड़ी, इनामों की लगेगी झड़ी। पोस्ट के अनुसार राजस्थान को जल्द ही बहुत बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। दरअसल सीएम गहलोत ने एक जुलाई को ट्वीट करते हुए जनता को अल्लादीन का चिराग दिखाया था। गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- 'इंतजार का धुआं छंटने वाला है, पर्दा बस हटने वाला है'। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं। इसके साथ वेबसाइट जन सम्मान डॉट राजस्थान डॉट गॉव डॉट इन पर जाने को कहा जा रहा है। जनता उस सरप्राइज का इंतजार कर रही है और पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रही है।


ट्वीट पर जनता के रिएक्शन
राजस्थान में सीएम गहलोत के ट्वीट पर यूज़र्स कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूज़र्स ने लिखा, "एक सप्ताह तो हो गया खुशखबरी मिलते मिलते, कब मिलेगा आखिर?"
दूसरे यूज़र्स ने लिखा, "उम्मीद है सरप्राइज में कंही "खोदा पहाड़ निकली चुहिया" वाली बात ना हो।"
तीसरे यूज़र ने लिखा, "साहब 7-8 दिन हों गए वेबसाईट से माथाफोड़ी करते हुए कुछ मिल ही नहीं रहा ..."
यह भी पढ़ें : राजस्थान के किसानों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, अब फ्री में मिलेगी ये बेहद जरूरी चीज


वहीं कई अन्य यूज़र ने लिखा "कहना क्या चाहते हो, इंतहा हो गई इंतजार की"
"श्रीमान जी और कितना इंतजार करवाओगे, हे मेरे मालिक राजस्थान पुलिस कर्मचारियों पर भी थोड़ी मेहरबानी करो वेतन विसंगति भत्ते जोखिम भत्ता मोटरसाइकिल भत्ता ही बढ़ा दो..?"
"सर चुनावी साल है, इस सस्पेंस से क्यों नेताओं की बैचेनी बढ़ा रहे हो"
"कल से मोबाइल चार्जर से नही हटाया है लेके बेठे है, अब बिजनी लेके और बैठना पड़ेगा धुआं हटाने के लिए।।"

Published on: