6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 3,578 पदों पर निकली भर्ती, ये रहेगा Selection Process

राजस्थान पुलिस में 3,578 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। रिक्त पदों की गणना के बाद पुलिस मुख्यालय ने गत सप्ताह प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। इस भर्ती में पहली बार लिखित परीक्षा से पहले फिजिकल कराया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 5 Jul 2023, 10:43 AM IST

govt_jobs.jpg

जयपुर @ पत्रिका. राजस्थान पुलिस में 3,578 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। रिक्त पदों की गणना के बाद पुलिस मुख्यालय ने गत सप्ताह प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। इस भर्ती में पहली बार लिखित परीक्षा से पहले फिजिकल कराया जाएगा। फिजिकल के बाद लिखित परीक्षा की मैरिट से कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के लिए सरकार ने बजट भी स्वीकृत कर दिया है।

भर्ती के लिए सीईटी (समान पात्रता परीक्षा) वाले अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। तय पदों से पन्द्रह गुना करीब 53 हजार अभ्यर्थियों को फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा। सीईटी में 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे। आरक्षित वर्ग के लिए 35 प्रतिशत अंक अनिवार्य किए गए हैं।फिजिकल में लंबाई व सीने के नाप के अलावा पांच किलोमीटर की दौड़ का प्रावधान रखा गया है।
यह भी पढ़ें : ग्रेजुएशन के साथ है ये सर्टिफिकेट, तो भारतीय सेना में बन सकते हैं सीधे ऑफिसर


पहले फिजिकल इसलिए
अक्सर अभ्यर्थी कई परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में परीक्षा में पास होने के बाद वे दूसरी नौकरी को तवज्जो देते हैं। फिजिकल पहले होने से पात्र अभ्यर्थी ही परीक्षा देने आएगा। गुजरात व कर्नाटक जैसे कई राज्यों में यह व्यवस्था पहले से लागू है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के किसानों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, अब फ्री में मिलेगी ये बेहद जरूरी चीज

फिजिकल व लिखित परीक्षा में डमी अभ्यर्थियों को पकड़ने के लिए इस बार अभ्यर्थी के फिंगर प्रिंट के साथ आइरिस स्कैन भी किया जाएगा। सभी बदलाव पर निर्णय लेने के बाद पुलिस मुख्यालय ने भर्ती काप्रस्ताव सरकार को भेजा है। अनुमति मिलते ही विज्ञप्ति जारी की जाएगी।