मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आखिर गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हो ही गई। लेकिन सोनिया से मुलाकात के पहले ही गाड़ी में जाते वक्त अशोक गहलोत के हाथ में पेन से लिखा हुआ कागज वायरल हो गया। इसमें हाथ से कुछ पॉइंट्स लिखे हुए थे। जिसमें सबसे ऊपर था 'जो कुछ हुआ उसका दुख है, इससे मैं बहुत आहत हूं'।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आखिर गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हो ही गई। इस मुलाकात में गहलोत ने सोनिया गांधी से जयपुर में हुए घटनाक्रम को लेकर माफी मांग ली है। मुलाकात के बाद गहलोत ने यह भी साफ कर दिया कि वो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन सोनिया से मुलाकात के पहले ही गाड़ी में जाते वक्त अशोक गहलोत के हाथ में पेन से लिखा हुआ कागज वायरल हो गया। इसमें हाथ से कुछ पॉइंट्स लिखे हुए थे। जिसमें सबसे ऊपर था 'जो कुछ हुआ उसका दुख है, इससे मैं बहुत आहत हूं'।
सोनिया से मुलाकात के बाद गहलोत ने मीडिया से कहा कि जो घटना हुई 2 दिन पहले, उसने हिलाकर रख दिया। पूरे देश में मैसेज चला गया जैसे मैं मुख्यमंत्री बने रहना चाहता हूं, इसलिए सबकुछ हो रहा है। मैंने सोनिया गांधी से भी सॉरी फील किया है, माफी मांगी है। क्योंकि एक सिंपल एक लाइन का प्रस्ताव पास नहीं हो पाया क्योंकि मैं सीएलपी लीडर हूं और मुख्यमंत्री हूं। मैं उस प्रस्ताव को ही पास नहीं करवा पाया, कारण चाहे कुछ भी रहे होंगे, मेरी मोरल रेस्पॉन्सिबिलिटी है कि एक मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी एक लाइन का प्रस्ताव पास नहीं हुआ, इस बात का दुःख मुझे जिंदगीभर रहेगा और मैंने सोनिया गांधी से भी सॉरी फील किया है कि मैं उस काम में कामयाब नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें : अब सोनिया और पायलट की मुलाकात पर टिकीं सबकी निगाहें, पिक्चर अभी बाकी...