जयपुर

CM भजनलाल की शाह से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा हुई तेज, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

CM Bhajanlal Visit Delhi: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह और सीएम शर्मा की मुलाकात को मंत्रिमंडल बदलाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।

less than 1 minute read
Jan 13, 2025
सीएम भजनलाल शर्मा और अमित शाह

Rajasthan Politics: राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर एक बार फिर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान इस दौरान शाह ने सीएम शर्मा के साथ राजस्थान में तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की।

हालांकि शाह और सीएम शर्मा की मुलाकात को मंत्रिमंडल बदलाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा प्रदेश के कुछ बड़े और सक्रिय नेताओं को एडजस्ट कर सकती है।

वहीं, शाह ने राजस्थान के सियासी हालात पर भी चर्चा की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ राजस्थान में पेट्रोलियम क्षेत्र के विकास, प्राकृतिक गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने ली बैठक

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रविवार को बैठक ली। इस दौरान संतोष ने प्रदेश के संगठन चुनाव पदाधिकारियों को स्पष्ट किया कि पचास फीसदी का फार्मूला ठीक नहीं है, जिसमें आधे-आधे मंडलों की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि चाहे समय लग जाए, लेकिन पहले सभी मंडल अध्यक्ष घोषित किए जाएं। अभी करीब 1000 मंडलों में अध्यक्ष चुने जाने हैं।

Published on:
13 Jan 2025 09:25 am
Also Read
View All

अगली खबर