जयपुर

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम भजनलाल, एक घंटे तक कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर हैै। सीएम भजनलाल ने पीएम आवास पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
less than 1 minute read
Oct 27, 2025
CM-Bhajanlal-met-PM-Modi
पीएम मोदी से मुलाकात करते सीएम भजनलाल। फोटो: पत्रिका नेटवर्क

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर हैै। सीएम भजनलाल ने पीएम आवास पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा सीएम भजनलाल का कई नेताओं ने मिलने का कार्यक्रम है।

दिल्ली पहुंचते ही राजस्थान के सीएम भजनलाल सोमवार को पीएम आवास पहुंचे और पीएम मोदी से मुलाकात की। दिवाली के बाद सीएम भजनलाल की पीएम मोदी के साथ हुई पहली मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति और केंद्र सरकार की मदद से संचालित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री आवास से सीएम भजनलाल जोधपुर हाउस पहुंचे।

राजस्थानी प्रवासी दिवस कार्यक्रम में आने का न्यौता

राजस्थान सरकार 10 दिसंबर को पहला राजस्थानी प्रवासी दिवस आयोजित करने जा रही है। सीएम ने मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को राजस्थानी प्रवासी दिवस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया।

मीटिंग के सियासी मायने

सीएमओ ने पीएम मोदी से सीएम भजनलाल शर्मा की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। हालांकि, इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। प्रदेश के भाजपा सरकार बनने के बाद अब भी मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि दोनों ने नेताओं के बीच राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। यह भी माना जा रहा है कि भजनलाल सरकार को 15 दिसंबर को दो साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में भजनलाल ने पीएम मोदी को सरकारी कामकाज के बारे में जानकारी दी होगी।

Also Read
View All
Jaipur Land Dispute: जमवारामगढ़ में जमीनी विवाद की वजह से चले लाठी-डंडे, खेत में बुआई को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Jaipur में अनूठी पहल: प्लॉट मालिक ने नहीं काटा पीपल का पेड़, 15 फीट ऊंचे पेड़ को जड़ समेत लगाया नई जगह

Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी