मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद इन्वेस्टर मीट में राजस्थान को देश का अगला 'एग्री-बिजनेस पावरहाउस' बनाने का शंखनाद कर दिया है।
राजस्थान की कृषि संरचना और औद्योगिक निवेश की दिशा में 30 अप्रैल की तारीख एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कर्मस्थली अहमदाबाद में आयोजित 'ग्राम-2026' इन्वेस्टर मीट के जरिए निवेशकों को यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि राजस्थान अब केवल बाजरा और सरसों उगाने वाला राज्य नहीं, बल्कि एक 'ग्लोबल एग्री-बिजनेस हब' बनने की राह पर है। मुख्यमंत्री ने गुजरात के उद्यमियों और प्रवासी राजस्थानियों के बीच पहुँचकर उन्हें 23 से 25 मई तक जयपुर में होने वाले 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'गुजरात मॉडल' का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह गुजरात ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, राजस्थान भी उसी विजन के साथ आगे बढ़ रहा है।
अहमदाबाद मीट महज चर्चा का केंद्र नहीं रही, बल्कि यहाँ ठोस निवेश के समझौतों पर मुहर लगी:
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा और जल संसाधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विवरण देते हुए एक बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि 44 हजार करोड़ के एमओयू में से 10 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है।
प्रवासी राजस्थानियों को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने 'राजस्थान फाउंडेशन' के अहमदाबाद चैप्टर का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने 'कर्मभूमि से मातृभूमि' अभियान का आह्वान करते हुए कहा कि प्रवासी उद्यमी राजस्थान के अनुभव और निवेश के साथ मरुधरा की समृद्धि के भागीदार बनें।