जयपुर

LPG Cylinder Update: राजस्थान में LPG सिलेंडर को लेकर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में एलपीजी सिलेंडर की वितरण प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
less than 1 minute read
Mar 14, 2026
Feature image
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा: फोटो पत्रिका

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में एलपीजी सिलेंडर की वितरण प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति के लिए कोई कमी नहीं है तथा आम उपभोक्तओं को इसकी निर्बाध आपूर्ति जारी है।

हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित हो समाधान

सीएम ने कहा कि आम जनता में घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर विश्वास बनाए रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या दुरुपयोग पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि हेल्पलाइन नंबर 181, 112 और 14435 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी त्वरित और प्राथमिकता पर समाधान किया जाए। साथ ही, उन्होंने अफवाह एवं भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर निगरानी रखते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एलपीजी उपलब्धता से लेकर आपूर्ति तक की मॉनिटरिंग की जा रही है तथा ग्राउंड लेवल पर अधिकारियों की टीमों द्वारा निरीक्षण एवं कार्रवाइयां की जा रही हैं। बैठक में राज्य स्तरीय समन्वय ऑयल कम्पनीज के प्रतिनिधि ने प्रदेश में एलपीजी के स्टॉक एवं सप्लाई को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

Updated on:
14 Mar 2026 09:33 pm
Published on:
14 Mar 2026 09:33 pm