जयपुर

CM भजनलाल पर चढ़ा होली का रंग, बोले- 4 जून को भी मनाई जाएगी होली…राठौड़ ने भी खेली होली

CM Bhajanlal Sharma Celebrate Holi : सीएम भजनलाल ने सोमवार को ओटीएस में मुख्यमंत्री आवास पर आंगतुकों के साथ होली खेली। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ भी चूरू में आमजन के साथ होली खेलते दिखे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Mar 2024, 1:06 PM IST
cm_bhajan_lal.jpg

CM Bhajanlal Sharma played Holi : होली के त्यौहार पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रंगों में रंगे नजर आए। सीएम भजनलाल ने सोमवार को ओटीएस में मुख्यमंत्री आवास पर आंगतुकों के साथ होली खेली। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ भी चूरू में आमजन के साथ होली खेलते दिखे।

इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा पूरी तरह होली के पर्व के उल्लास में डूबे नजर आए। मुख्यमंत्री आवास पर सभी आंगतुकों से मेल-मुलाकात कर सीएम भजनलाल ने होली खेली। सीएमआर में इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ की यूनिट और जोधपुर हाउस के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ होली सेलिब्रेट की थी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर हुए लीक! सबूत जुटा रही एसओजी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमआर में जनता के साथ होली खेली। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मैं सभी को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इसी तरह 4 जून को भी होली मनाई जाएगी। हमें गिले-शिकवे मिटाकर भाईचारे के साथ पर्व मनाने चाहिए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान BJP की दूसरी लिस्ट में नए चेहरों के बीच सबसे अधिक चर्चा में मंजू शर्मा, प्रदेश की इन सीटों पर होगा रोचक मुकाबला

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रदेश की जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि 'चूरू आवास पर अपनों के बीच होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। रंगों-उमंगों का यह त्यौहार आप सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और नई ऊर्जा, उमंग व उल्लास का संचार हो।'

यह भी पढ़ें : होली खेलते-खेलते कहीं भूल ना जाए ये सबकुछ...बरतें सावधानियां

Updated on:
25 Mar 2024, 1:06 PM IST
Published on: