जयपुर

CM भजनलाल ने सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले- तैयार रहें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी नवाचारों को अपनाएं, जिससे उनकी कार्यकुशलता में और अधिक वृद्धि होगी।

less than 1 minute read
Jun 28, 2024

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों से प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए टीम भावना से कार्य करने और नई तकनीक सीखने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। साथ ही, बताया कि सचिवालय के विस्तार के लिए 275 करोड़ रुपए की लागत से बहुमंजिला मुख्य सचिव ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं सचिवालय स्थित मुख्य भवन, खाद्य भवन और उत्तरी-पश्चिमी भवन को पूरी तरह वातानुकूलित किया जाएगा।

शर्मा गुरुवार को सचिवालय में राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी नवाचारों को अपनाएं, जिससे उनकी कार्यकुशलता में और अधिक वृद्धि होगी।

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि कार्यालयों की कार्यप्रणाली में परिवर्तन आया है। अब 4 से 5 घंटे में ही फाइल निस्तारित हो रही है। सचिवालय कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश शर्मा ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की।

Published on:
28 Jun 2024 10:12 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर