
सिरोही। पाली संभाग के पाली, जालोर, सिरोही व सांचौर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती समस्या के साथ ही बढ़ते चोरी-अपराध प्रकरण तथा पाली शहर में समाजकंटकों की ओर से माहौल खराब करने सबन्धित अन्य मुद्दों को लेकर केबिनेट मंत्री और सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री और सिरोही विधायक ओटाराम देवासी तथा बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले। उन्होंने क्षेत्र के मुद्दों से अवगत करवाते हुए समाधान मांगा।
उन्होंने सीएम से क्षेत्र में लगातार हो रही भीषण गर्मी और आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए बिजली कटौती कम से कम करने और पर्याप्त संसाधनों को उपलब्ध करवाने की मांग की। बिजली कटौती के कारण क्षेत्र में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में जीवन दुश्वार हो गया है और शहरी क्षेत्र में कई लघु उद्योगों पर पड़ रहे कुप्रभाव से अवगत करवाते हुए इनके समाधान पर चर्चा की। सिरोही में अर्बुदा गौशाला के निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू करवाने पर भी चर्चा हुई ।
सुमेरपुर और शिवगंज के बीच जवाई नदी पर नया पुलिया निर्माण करने, बिपरजॉय तूफान से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों व पुलों के निर्माण, तूफान में नुकसान के मुआवजा को शीघ्र दिलाने, सुमेरपुर बाली के लिए देवनारायण आवासीय योजना में आवासीय विद्यालय स्वीकृत करवाने की मांग की।
Published on:
27 Jun 2024 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
