जयपुर

CM Gehlot के फ्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट में क्या-क्या मिलेगा, जानें किसे मिलेगा फ्री राशन

Annapurna Food Packet Yojana 2023: गहलोत सरकार की ओर से अन्नपूर्णा राशन किट वितरण योजना 15 अगस्त को शुरू हुई। सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर से इसका शुभारंभ किया। ये फ़ूड पैकेट हर महीने आमजन को उपलब्ध कराएं जाएंगे। बढ़ती महंगाई के दौर में यह योजना आमजन को कुछ राहत देगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2023, 5:26 PM IST
gehlot_free_food_packet.jpg

Annapurna Food Packet Yojana 2023: गहलोत सरकार की ओर से अन्नपूर्णा राशन किट वितरण योजना 15 अगस्त को शुरू हुई। सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर से इसका शुभारंभ किया। ये फ़ूड पैकेट हर महीने आमजन को उपलब्ध कराएं जाएंगे। बढ़ती महंगाई के दौर में यह योजना आमजन को कुछ राहत देगी। सीएम गहलोत ने पहले हुए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में कहा था कि प्रदेश में कोई भूखा न सोए के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमने पोस मशीन के माध्यम से राशन किट वितरित करने की योजना शुरू की है।

क्या होगा फ्री अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट में
इस अन्नपूर्णा फूड पैकेट में एक-एक किलो चना दाल, चीनी व आयोडाइज्ड नमक, एक लीटर सोयाबीन रिफाइंड खाद्य तेल, 100-100 ग्राम मिर्च पाडडर व धनिया पाउडर तथा 50 ग्राम हल्दी पाउडर मिलेगा।
यह भी पढ़ें : CM Gehlot की फ्री स्मार्टफोन योजना के लिए अभी तक नहीं आया मैसेज, तो यहां देखें डिटेल्स

फ्री फूड पैकेट के लिए ये जरूरी
हर महीने मिलने वाला फ्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। उसके पास जनाधार कार्ड हो और सरकारी योजना से जुड़ा मोबाइल नंबर होने के साथ ही महंगाई राहत शिविर में भी रजिस्ट्रेशन करवाया होना जरुरी है।
यह भी पढ़ें : CM Gehlot का एक और तोहफा, अब स्टूडेंट्स को दी ये बड़ी सुविधा

किसे मिलेंगे फूड पैकेट
फ्री फूड पैकेट NFSA के अंतर्गत पात्र और राशन कार्ड धारकों को शामिल किया गया है, लेकिन सीएम की 15 अगस्त को हुई घोषणा के बाद जिनके नाम NFSA में नहीं है और जिन्हें कोविड काल में सरकारी मदद मिली थी वह भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं बस उसका महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

Published on:
Also Read
View All
Indian Railway News: राजस्थान से ठेठ पश्चिम बंगाल तक, बहुत काम की है ये नई खातीपुरा–संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए रूट और शेड्यूल

Public Ka Panna: दिवाली के सीजन में जयपुर के बाजारों में गंदा पानी, दुकानदार परेशान; कॉलोनियों में भी हाल बेहाल

राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?