26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Gehlot का एक और तोहफा, अब स्टूडेंट्स को दी ये बड़ी सुविधा

Cm Gehlot Gift: अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी छात्रावासों में रहकर अध्ययन कर भविष्य संवार सकेंगे। इनके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के बीकानेर, बूंदी, जैसलमेर, जालोर, झुंझुनूं, नागौर, सवाई माधोपुर, सीकर एवं उदयपुर जिले में छात्रावास संचालित किये जायेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 13 Aug 2023, 4:17 PM IST

photo1691923465.jpeg

Cm Gehlot Gift: अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी छात्रावासों में रहकर अध्ययन कर भविष्य संवार सकेंगे। इनके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के बीकानेर, बूंदी, जैसलमेर, जालोर, झुंझुनूं, नागौर, सवाई माधोपुर, सीकर एवं उदयपुर जिले में छात्रावास संचालित किये जायेंगे।

राजस्थान के सीएम गहलोत ने 9 जिलों में 10 छात्रावासों के संचालन और नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस स्वीकृति से उदयपुर में 100 और अन्य सभी जिलों के छात्रावासों की क्षमता 50-50 सीट की रखी गई है।
यह भी पढ़ें : 2 हजार 289 युवाओं को मिला नौकरी का तोहफा, 18 हजार 318 ने कराया था रजिस्ट्रेशन


जैसलमेर में बालक एवं बालिका छात्रावास और बीकानेर के खाजूवाला, बूंदी, सीकर में बालक छात्रावास तथा जालोर, झुंझुनूं, नागौर, सवाई माधोपुर और उदयपुर में बालिका छात्रावास संचालित होंगे। साथ ही, जैसलमेर, झुंझुनूं और जालोर बालिका छात्रावासों में महिला छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय और जैसलमेर के बालक छात्रावास में पुरूष छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय के एक-एक पदों का भी सृजन किया गया है।
यह भी पढ़ें : CM Gehlot की फ्री स्मार्टफोन योजना के लिए अभी तक नहीं आया मैसेज, तो यहां देखें डिटेल्स