जयपुर

CM Gehlot ने दी मंजूरी, महिलाओं और युवाओं के लिए आई Good News

घर से बाहर रहकर तालीम पाने वाले प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं के लिए राज्य सरकार जल्द ही नौ जिलों में 10 छात्रावास खोलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2023, 12:18 PM IST
ashok_gehlott.jpg

जयपुर @ पत्रिका. घर से बाहर रहकर तालीम पाने वाले प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं के लिए राज्य सरकार जल्द ही नौ जिलों में 10 छात्रावास खोलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दी। अल्पसंख्यक विकास कोष की राशि 200 करोड़ रुपए करने के साथ ही उन्होंने वर्ष 2022-23 में अनुमोदित कार्यों को उक्त कोष के तहत पूरे करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी।

जयपुर में किशनपोल क्षेत्र तथा नागौर में कुचामन सिटी में बालिकाओं के लिए छात्रावास खोले जाएंगे। वहीं, जयपुर के दूदू उपखंड, बारां, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और चूरू में 50-50 पलंग क्षमता के छात्रावास बनाए जाएंगे। इन सभी के निर्माण पर करीब 28 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें कक्षा नौवीं से लेकर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी रह सकेंगे। अल्पसंख्यक समुदाय की कामकाजी महिलाओं के लिए मानसरोवर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 पलंग की क्षमता वाला छात्रावास तैयार होगा। इसमें जयपुर में अल्प-वेतन पर कार्य करने वाली दूसरे शहरों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जोधपुर में नागरिक सुविधा केंद्र भी बनेगा।
यह भी पढ़ें : Rajasthan News: अब जयपुर में लगेंगे स्मार्ट मीटर, मिलेगी मुफ्त पानी की छूट


नागरिक सुविधा केंद्र से अल्पसंख्यक तबके के युवाओं व महिलाओं की कौशल क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। छात्रावास के भवन निर्माण की प्रक्रिया जारी है। इससे अल्पसंख्यक वर्ग के किशोर और युवाओं की शिक्षा और रहन-सहन के स्तर में सुधार होगा।
शाले मोहम्मद, अल्पसंख्यक मामलात विभाग मंत्री

Updated on:
26 Jul 2023, 12:18 PM IST
Published on: