जयपुर @ पत्रिका. शहर में जलदाय विभाग में 4 लाख 70 हजार पंजीकृत पेयजल उपभोक्ता हैं। इनमें से 1 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं के पानी के मीटर खराब हैं। ऐसे में पानी उपभोग की सटीक गणना नहीं होने से इन उपभोक्ताओं को 15 हजार लीटर तक पानी मुफ्त मिलने की छूट नहीं मिल पा रही है। लेकिन चुनावी साल के आखिरी महीनों में इस छूट की राह आसान दिखने लगी है।