जयपुर

कर्नाटक में जीत के बाद ‘CM Ashok Gehlot’ का ‘Rahul Gandhi’ को लेकर बड़ा बयान, ‘यह है जनता का जवाब’

CM Gehlot's big statement about Rahul Gandhi: कर्नाटक में राहुल गांधी के भाषण को मुद्दा बनाकर गुजरात में मुकदमा करवाने और उनकी सदस्यता रदद करवाने वालों को जनता ने जवाब दे दिया है।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2023, 11:31 AM IST
CM Gehlot's big statement about Rahul Gandhi, this is answer of the people
CM Ashok Gehlot

जयपुर/जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कहा कि कर्नाटक में राहुल गांधी के भाषण को मुद्दा बनाकर गुजरात में मुकदमा करवाने और उनकी सदस्यता रदद करवाने वालों को जनता ने जवाब दे दिया है।

जोधपुर के हरियाढाणा में महंगाई राहत कैंप का अवलोकन करने आए सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है। जनता ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के भाईचारा, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर मुहर लगाई है। यह बातें राहुल संसद में कहना चाहते थे तो भाजपा ने संसद भी नहीं चलने दी। कर्नाटक के बेल्लारी में ही आयोजित एक सभा के दौरान राहुल गांधी के भाषण को आधार बनाकर गुजरात के सूरत में मामला दर्ज किया गया। इस तरह के मामलों में अधिकतम सजा नहीं होती है , लेकिन राहुल गांधी को अधिकतम सजा दी गई।

जनता ने कांग्रेस के सिर पर सेहरा बांधकर भाजपा को दिया सबक
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कर्नाटक में जनता ने कांग्रेस के सिर पर जीत का सेहरा बांधकर भाजपा को बड़ा सबक दिया है। कर्नाटक में जोड़-तोड़कर ही भाजपा सत्ता पर काबिज हुई थी। महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश में भी खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाई। अब आगे जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां भाजपा को झटके ही मिलेंगे।

महंगाई राहत शिविर के लाभार्थियों से रूबरू होने शनिवार को पाली के जवाईबांध गांव पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कही। उन्होंने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनता का एक बड़ा संदेश बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समय ही तय हो गया था कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। गहलोत ने राजस्थान की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कर्नाटक के घोषणा पत्र में भी राजस्थान की योजनाओं को शामिल किया गया।

Published on: