8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Alert : प्रचंड Heatwave में झुलसने लगा राजस्थान, तपतपाती गर्मी में बाजार और सड़कें भी सुनसान

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। गर्मी अपने पूरे परवान पर चढ़ने लगी है। पिछले कुछ समय से पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम ठंडा बना हुआ था लेकिन अब लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 12 May 2023, 10:57 AM IST

Heatwave

Heatwave

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। गर्मी अपने पूरे परवान पर चढ़ने लगी है। पिछले कुछ समय से पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम ठंडा बना हुआ था लेकिन अब लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। सबसे गर्म रात जोधपुर के फलौदी में रही, जहां न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में और 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 13-15 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर व अजमेर सम्भाग के कुछ भागों में तेज धूल भरी हवाएं/आंधी (25-35 Kmph) चलने की प्रबल संभावना है। साथ ही 12-13 मई को जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हीटवेव चलने की प्रबल संभावना है। 13-14 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं (Duststorm) आंधी चलने की भी संभावना है।

सड़कों से ट्रफिक गायब तो एसी हुए फेल
राजस्थान में बाड़मेर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर समेत ज्यादातर स्थानों पर तल्ख् गर्मी (Heatwave) के कारण दोपहर में सड़कों से वाहन गायब रहे। सड़कों पर ट्रेफिक की आवाजाही आमदिनों की अपेक्षा कम रही, दिनभर (हीटवेव व आंधी) के कारण तेज गर्मी का अहसास होता रहा। लोग घरों से नहीं निकले। चौपहिया वाहनों में भी एसी काम करते नजर कम आए। लोग गाड़ियां खड़ी करने के लिए छांयांदार स्थान तलाशते रहे।

अब तो रातें भी होंगी गर्म
मौसम विभाग के हिसाब से राजस्थान में सुबह बारिश की संभावना 0% है, और हवा की गति 7km/h रहेगी। प्रदेश में गर्मी के हालात में लगातार बढ़ोत्तरी के चलते आज दोपहर के समय तापमान 44°C है और यह 46°C जैसा महसूस होगा। 16km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 6% रहेगी। यही नहीं बल्कि राजस्थान में आज रात का तापमान 36°C और हवा की गति 8km/h है।

बाड़मेर रहा सबसे गर्म तपते रहे लोग
बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में अधिकतम 44.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.1 अधिक तथा न्यूनतम तापमान 26.0 यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा।
कोटा अधिकतम 43.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर अधिकतम 44.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर अधिकतम 43.3 न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस, फ़लौदी 43.6 अधिकतम तथा 29.6 न्यूनतम डिग्री सेल्सियस, बीकानेर 43.5 अधिकतम तथा 26.0 न्यूनतम डिग्री सेल्सियस, जालौर 44.0 अधिकतम तथा 24.7 न्यूनतम डिग्री सेल्सियस, चूरू 43.2 अधिकतम तथा न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर 40.7 अधिकतम तथा न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस, और कोटा 43.0 अधिकतम तापमान तथा 28.7 न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।