जयपुर

प्रदेश में जारी तूफ़ान के अलर्ट को लेकर सीएम राजे ने ली मीटिंग, जारी कर दिए ये निर्देश

तूफ़ान से प्रभावित जिलों को लेकर सीएम राजे ने ली बैठक, प्रदेश में तूफ़ान के अलर्ट को लेकर दिए ये निर्देश  

2 min read
May 06, 2018
Cm raje

जयपुर।

राजस्थान में दो दिन पहले आई प्राकृतिक आपदा से मची तबाही में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए। प्रदेश में आए इस तूफ़ान ने आधा दर्जन से ज्यादा जिलों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। इस दौरान राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने भरतपुर और धौलपुर का दौरा भी किया और वहां पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। सीएम ने मृतक के परिवारजन को 5-5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

प्रदेश में आए तूफ़ान से मची प्रलय के बाद मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के बारे में पूर्वानुमान लगाने तथा समय पर अलर्ट जारी करने के लिए केन्द्र सरकार के मौसम विज्ञान विभाग को राडार प्रणाली और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आग्रह करें। ताकि भविष्य में ऎसी आपदाओं की सूचना और चेतावनी मिलने में जरा भी देरी ना हो।

ये भी पढ़ें

आंधी-तूफान से मौत की जिम्मेदारी ले सरकार, बोले विधायक बेनीवाल

बैठक से पहले किया था प्रभावित जिलों का दौरा

सीएम राजे शनिवार को सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश में 2 मई को आए आंधी-तूफान से प्रभावित जिलों में राहत कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। इस उच्चस्तरीय बैठक से एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों का दौरा कर तूफान से जान-माल की हानि का जायजा लिया एवं मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री ने भरतपुर, धौलपुर, अलवर और झुंझुनूं जिलों के तूफान प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली तथा पीने के पानी की आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान आपदा प्रबन्धन विभाग के सचिव हेमन्त गेरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पीड़ितों को 5 लाख रुपये की व्यक्तिगत मदद

सीएम ने धौलपुर के प्रभावित गांव का दौरा किया और अग्निकांड में जले मकानों के नुकसान का जायजा लिया। गांव में हुई तबाही को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं भावुक हो गईं और ग्रामीणों से कहा कि सरकार आपकी हरसम्भव मदद करेगी।

उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में आप अकेले नहीं हो। आप लोगों को कोई कष्ट होता है, तो उसका दर्द सीधे मुझे महसूस होता है। पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है। आप लोगों के उचित पुनर्वास की जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने जिला कलक्टर को निर्देश दिए कि व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में पीड़ित परिवारों को प्राथमिकता से लाभान्वित करें। सीएम राजे ने व्यक्तिगत रूप से 5 लाख रूपये पीड़ितों को देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें

पुरुषोत्तम मास 16 से, शुभ कार्य होंगे वर्जित, पढ़ें पूरी खबर
Published on:
06 May 2018 01:38 pm
Also Read
View All