जयपुर

सीएम राजे की गौरव यात्रा का ऐसा होगा 886 किमी का सफर, पीएम मोदी भी होंगे आमंत्रित!

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2018, 9:52 AM IST
Video...Cm vasundhra Body language change in this rally
Video...Cm vasundhra Body language change in this rally

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 4 अगस्त से शुरू हो रही राजस्थान गौरव यात्रा उदयपुर संभाग से शुरू होगी। यात्रा उदयपुर संभाग के 23 विधानसभा क्षेत्रों में से होकर गुजरेगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की यह यात्रा 40 दिन में करीब 174 विधानसभा क्षेत्रों में से होकर गुजरेगी। तीस सितम्बर को पुष्कर यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा और दो अक्टूबर को अजमेर में यात्रा का समापन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा।

886 किलोमीटर की दूरी में 886 जनसभाएं
भाजपा प्रदेश कार्यालय में यात्रा को लेकर बनी कमेटी की बैठक गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय हुआ कि यात्रा प्रतिदिन 150 से ढाई सौ किलोमीटर का सफर करेगी।

समय कम होने के चलते यात्रा के किलोमीटर बढ़ाए गए हैं। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की सवा सौ से ज्यादा सभाएं होंगी। उदयपुर संभाग में यह यात्रा चार अगस्त से दस अगस्त तक रहेगी। इस दौरान 23 विधानसभा क्षेत्रों में यह यात्रा जाएगी। 18 जनसभाएं होंगी और 886 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। चार अगस्त को होने वाली सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे। यात्रा को लेकर बुलाई गई बैठक में कटारिया के अलावा संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, यात्रा के सह संयोजक अशोक परनामी, मंत्री राजेन्द्र राठौड़, यूनुस खान, किरण माहेश्वरी, श्रीचंद कृपलानी, बाबू लाल वर्मा, औंकार सिंह लखावत, श्रीकृष्ण पाटीदार समेत अन्य नेता मौजूद थे।

श्रीचारभुजाजी में दर्शन, राजसमंद में पहली सभा
मुख्यमंत्री की यात्रा मेवाड़ के प्रसिद्ध श्रीचारभुजाजी मंदिर से शुरू होगी। यात्रा की पहली आमसभा 4 अगस्त को राजसमन्द स्थित जे.के. स्टेडियम में होगी। मुख्यमंत्री सबसे पहले श्रीचारभुजाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वे राजसमंद स्थित जे.के. स्टेडियम पहुंचेंगी और वहां जनसभा को संबोधित करेंगी। फिर मुख्यमंत्री कांकरोली स्थित द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करेंगी और इसके बाद नाथद्वारा के लिए रवाना हो जाएंगी। यात्रा के पहले चरण में मुख्यमंत्री उदयपुर संभाग में कई स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगी। यात्रा जहां से भी गुजरेगी, मुख्यमंत्री का जगह-जगह आमजन द्वारा स्वागत भी किया जाएगा।


जयपुर संभाग में यात्रा को लेकर तैयारी बैठक
भाजपा प्रदेश कार्यालय में जयपुर संभाग में आने वाली मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि जयपुर संभाग में यात्रा 16 से 20 सितम्बर तक रहेगी। चार अगस्त को चारभुजा जी में होने वाली सभा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 500-500 कार्यकर्ताओं को ले जाया जाएगा।

Updated on:
31 Jul 2018, 9:52 AM IST
Published on: